logo

ठंड की विदाई के साथ गर्मी की दस्तक, पूरे सप्ताह मौसम रहेगा साफ व शुष्क 

GARMI.jpg

रांचीः 

अब दिन में गर्मी का अनुभव होना शुरू हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। दोपहर में गर्मी महसूस होती है। मौसम पुर्वानुमान की बात करे तो आज राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं जबकि दक्षिणी भागों में आसमान साफ रहेगा। वहीं पूरे राज्य का ओवरऑल मौसम देखें तो शुष्क रहेगा। 26 जनवरी को मौसम खुशनुमा रहेगा। कुछ जिलों में आंशिक बादल  छाए रह सकते हैं लेकिन राजधानी रांची में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 


तापमान में हो रही बढ़तरी 
वहीं पूरे सप्ताह की बात करें तो आसमान मुख्यतः साफ रहेगा एवं मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह में कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। 30 और 31 जनवरी को फिर आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि अब ठंड की विदाई होने लगी है। मौसम गर्मी की ओर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम में हल्की ठंड का अनुभव किया जाता है। लेकिन, दिन चढ़ते ही गर्मी  लगने लगती है। अब पूरे दिन बिना स्वेटर और गर्म कपड़ों के भी लोग रहने लगे हैं। 


चाईबासा का तापमान सबसे अधिक 
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य का मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं हल्के दर्जी का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही रांची का अधिकतम तापमान 29.8 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 रिकॉर्ड किया गया।